Edited By ,Updated: 08 Mar, 2016 10:58 AM
सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे योग का विशेष प्रभाव दुनिया भर में पड़ेगा। जीवन की गति और चाल केवल गृह ही चलते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी रखने की अवश्यकता होती है।
सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे योग का विशेष प्रभाव दुनिया भर में पड़ेगा। जीवन की गति और चाल केवल गृह ही चलते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी रखने की अवश्यकता होती है। ग्रहण का सीधा प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं बरतें कुछ सावधानियां-
* गर्भवती महिलाओं को भगवान का ध्यान करना चाहिए।
* कोई भी धार्मिक ग्रंथ पढ़ें।
* कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए।
* ग्रहण को देखें नहीं।
* सोना नहीं चाहिए।
* खुजली नहीं करनी चाहिए।
* क्रोध और तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें। प्रसन्न रहें।
* किसी के ऊपर हाथ न उठाएं विशेषकर किसी बालक पर।
* झुकने वाले काम न करें।
* योगासन अथवा व्यायाम नहीं करना चाहिए।
* चाकू से किसी भी वस्तु को काटना नहीं चाहिए।
* ताला अथवा कुड़ी नहीं लगानी चाहिए।
* नाड़ा नहीं बांधना चाहिए।
उपरोक्त लिखी हिदायतें कपोल कल्पनाएं नहीं है बल्कि जीवन का अटूट सच है जिसे गर्भवती स्त्रियों को स्वीकार करना चाहिए। ऐसा करने से स्वाभाविक रूप से स्वस्थ, सुन्दर और विचारवान संतान होगी।