Edited By Prashar,Updated: 28 May, 2018 06:07 PM
नाग-नागिन के बदले की कहानियां और नाग के हत्यारे को अपनी आंखों में कैद कर उसे मारने वाली नागिन की फिल्में आपने बहुत देखीं होंगी। हकीकत में इसे अंधविश्वास माना जाता है। लेकिन देवास में ऐसी घटना घटी है जिसने इस अंधविश्वास को विश्वास में बदल दिया। यहां...
देवास : नाग-नागिन के बदले की कहानियां और नाग के हत्यारे को अपनी आंखों में कैद कर उसे मारने वाली नागिन की फिल्में आपने बहुत देखीं होंगी। हकीकत में इसे अंधविश्वास माना जाता है। लेकिन देवास में ऐसी घटना घटी है जिसने इस अंधविश्वास को विश्वास में बदल दिया। यहां बीते दिनों कुछ ऐसा हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।
दरअसल मामला बागली के बेहरी गांव का है। जहां कुछ दिन पहले जीवन नाम के एक शख्स को नागिन ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। इसके ठीक पांच दिन बाद नागिन ने जीवन की पत्नी पिंकी को भी डस लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह कि पति की मौत और नागिन से डरी सहमी पिंकी रात को अपनी मां और सास के बीच सोई थी। इसके बावजूद भी नागिन ने मां और सास को अपना शिकार न बनाते हुए पिंकी को ही डसा।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले जब जीवन खेत में मजदूरी कर रहा था तो इस दौरान वहां एक नाग निकल आया, जिसे उसने और अन्य मजदूरों ने लाठी से मार दिया। लोगों का मानना है कि उसी नाग का बदला लेने के लिए नागिन ने दोनों पति-पत्नी को डसा है। हालांकि जिस नागिन ने दंपति को डसा उसे ग्रामीणों ने ढूंढ कर मार दिया। लेकिन इस तरह की घटना से गांव में शोक की लहर है।