फाइजर, मॉडर्ना को कोविड टीके के महत्वपूर्ण अवयव की आपूर्ति करेगी वीएवी

Edited By Updated: 21 Apr, 2021 11:09 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) बायोफार्मा कंपनी वीएवी लाइफसाइंसेज ने फॉस्पोलिपिड्स की आपूर्ति के लिए करार किया है। यह एमआरएनए आधारित कोविड-19 के विनिर्माण में काम आने वाला महत्वपूर्ण इंग्रिडिएंट (अवयव) है।

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) बायोफार्मा कंपनी वीएवी लाइफसाइंसेज ने फॉस्पोलिपिड्स की आपूर्ति के लिए करार किया है। यह एमआरएनए आधारित कोविड-19 के विनिर्माण में काम आने वाला महत्वपूर्ण इंग्रिडिएंट (अवयव) है।
वीएवी ने अमेरिका की ठेके पर विकास और विनिर्माण करने वाली कंपनी से यह करार किया है। यह कंपनी फाइजर-बायोन्टेक और मॉडर्ना जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए टीके बनाती है।
मुंबई की कंपनी वीएवी लाइफसाइंसेज इस महत्चपूर्ण इंग्रिडिएंट के साथ कोविड-19 वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला में एकमात्र घरेलू कंपनी है। यह वैश्विक एमआरएनए आधारित वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस करार का क्रियान्वन वह अपनी अनुषंगी वीएवी लिपिड्स के जरिये करेगी। वीएवी लिपिड्स ने अमेरिका की अनुबंध पर विकास और विनिर्माण करने वाली कंपनी से करार किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!