अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां ने संपत्ति एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

Edited By Updated: 30 Jul, 2021 01:46 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 29 जुलाई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने पड़ोस के रायगढ़ जिले में 1.6 करोड़ रुपये के जमीन सौदा मामले में एक संपत्ति एजेंट के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने...

मुंबई, 29 जुलाई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने पड़ोस के रायगढ़ जिले में 1.6 करोड़ रुपये के जमीन सौदा मामले में एक संपत्ति एजेंट के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, शहर की एक अदालत के निर्देश पर उपनगरीय मुंबई के जुहू पुलिस थाने में आरोपी सुधाकर घरे के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने कथित तौर पर दस्तावेजों की जालसाजी कर संबंधित जमीन को अपना बताकर सुनंदा शेट्टी के साथ 1.6 करोड़ रुपये का सौदा किया। हालांकि, जब इस कथित धोखाधड़ी का पता चला तो सुनंदा शेट्टी ने आरोपी से पैसे वापस देने को कहा लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!