Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2026 01:03 AM

मेष- इस राशि के युवा काफी खुश रहेंगे। संतान की सेहत की चिंता सताएगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको
मेष- इस राशि के युवा काफी खुश रहेंगे। संतान की सेहत की चिंता सताएगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको परिवार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृष- आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलने की सम्भावना है। दोपहर से खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मिथुन- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ बहस न करें। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।
कर्क- आज कारोबार में किसी अपने से धोखा मिल सकता है। धन की आय तो होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
सिंह- दोस्तों के साथ डिनर करने का प्लान बनाएंगे। युवा वर्ग अपने गुस्से को कण्ट्रोल कर के रखें। गले में इंफेक्शन होने की सम्भावना है।
उपाय- श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।
कन्या- आज करियर संबंधी समस्या सुलझाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में दूसरों के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी पैदा हो सकती है।
उपाय- हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।
तुला- आज हर काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे। युवा वर्ग घर-परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। छात्र पढ़ाई से जुड़ा कार्य जल्दबाजी में न करें।
उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं।
वृश्चिक- वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, चोट लगने की सम्भावना है। युवा वर्ग जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं।
उपाय- इच्छा अनुसार दान करें।
धनु- आज कारोबार में समय ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है। उधार का लेन-देन करने से बचें।
उपाय- शिव स्तोत्र का पाठ करें।
मकर- कार्य में गति आएगी, सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। शाम के समय घूमने जाएंगे। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कुंभ- आज का दिन कुछ मजेदार रह सकता है। खूब मौज-मस्ती करेंगे। ऑफिस के काम को लेकर स्ट्रेस फ्री रहेंगे।
उपाय- 16 सोमवार का व्रत रखें।
मीन- आज कार्यक्षेत्र में आपकी किसी बात से अधिकारी का मूड खराब हो सकता है। कारोबार में प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- मां तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ