ओयो ने रजनीश कुमार को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया

Edited By Updated: 02 Dec, 2021 04:45 PM

pti maharashtra story

मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) वैश्विक यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को रणनीतिक समूह सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।

मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) वैश्विक यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को रणनीतिक समूह सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त क्षेत्र में 40 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले कुमार ओयो के प्रबंधन को छोटी अवधि और दीर्घकालिक रणनीति, नियामक और हितधारक गतिविधियां तथा वैश्विक स्तर पर कंपनी के ब्रांड को बढ़ाने की सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ओयो के संस्थापक एवं चेयरमैन रितेश अग्रवाल ने कहा, "रणनीतिक समूह सलाहकार के रूप में कुमार का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। ग्राहकों के लिए डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी आधारित पहल में उनका अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!