मुंबई: ''जोखिम'' वाले देशों से लौटे संक्रमित यात्रियों की संख्या बढ़कर 17 हुई

Edited By Updated: 08 Dec, 2021 12:04 AM

pti maharashtra story

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) ''जोखिम'' वाले देशों से मुंबई लौटे एक और यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को यहां ऐसे यात्रियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) 'जोखिम' वाले देशों से मुंबई लौटे एक और यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को यहां ऐसे यात्रियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने कहा कि विदेश से मुंबई लौटे 17 यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 13 पुरुष और चार महिलाएं हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी ने एक बयान में कहा कि अब तक इन मरीजों के करीबी संपर्क में आए चार पुरुष और पांच महिलाओं में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बयान के मुताबिक, विदेश से लौटे संक्रमित यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कर उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि वे वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हैं या नहीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!