कमर की चर्बी घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2016 05:17 PM

taking these things to back fat loss

आजकल हर कोई कमर की बढ़ती चर्बी को लेकर परेशान है। इसका कारण आपका खान-पान सही न होना है। इसलिए आज हम आपको कमर की...

पतले होने के लिए क्या करना चाहिए : आजकल हर कोई कमर की बढ़ती चर्बी को लेकर परेशान है। इसका कारण आपका खान-पान सही न होना है। इसलिए आज हम आपको कमर की चर्बी कम करने के लिए कुछ एेसी चीजों के बारे में बताएगें जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में चर्बी भी नहीं जमती। तो अाए जानतें है इन चीजें के बारे में।

 

अाप बिस्कुट की जगह पर घर पर बना गेहूं के आटे का पराठा खाएगें तो अापको आयरन और फाइबर की मात्रा मिलेगी। इसे खाने से अाप की कमर की चर्बी नही बढे़गी। पर अगर अाप बिस्कुट खाएगें तो अाप मोटे हो सकते है क्योंकि इसमें काफी शक्कर और मैदा होता है।

 

दूध पीने से हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों में कैल्शियम रहता है। जिसे हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए फ्रूट जूस की जगह पर दूध ही पीएं।

 

यह भी पढ़े:सैक्सी कमर पाने के 6 टिप्स 

 

अगर अाप फ्राइड फूड खाते है उसे न खाएं। फ्राइड फूड खाने से आपके शरीर में ज्यादा चर्बी अाती है। इसलिए अाप फ्राइड फूड की जगह पर घर की बनी हुई रोटी-सब्जी ही खाएं।

 

वड़ा पाव की जगह इडली सांभर वड़ा पाव में काफी सारा मैदा, बटर और तेल होता है। वहीं इडली में ढेर सारी एनर्जी और सांभर में ढेर सारी दाल होती है, जो कि प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है।

 

पके हुए 1 कप ब्राउन राइस में 4 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है, पर वाइट राइस में केवल 1 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए अगर आपके शरीर पर चर्बी ज्यादा है तो अाप वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस खाएं।

 

वीट पास्ता में हाई फाइबर और पोषण की मात्रा अधिक होती है। अगर आपकी कमर पर चर्बी है तो अाप वाइट पास्ता की जगह वीट पास्ता ही खाएं। 

 

पॉपकार्न में आलू के चिप्स से ज्यादा फाइबर होता है। इसलिए आलू के चिप्स की जगह पॉपकार्न बनाकर खाएं।

 

कमर की चर्बी कम करने के लिए आइसक्रीम की जगह दही खाएं। इसे खाने से प्रोटीन, विटामिन सी और विटामिन बी 12 मिलता है।

 

मोटापा घटाने के लिए लेमन वॉटर पीएं। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, त्वचा साफ बनती है। 

 

कमर की चर्बी को कम करने के लिए हमेशा फ्रूट जूस पीने की जगह फल ही खाएं क्योंकि इसमें सारा फाइबर, रस और प्राकृतिक शक्कर होती है।

 

हमेंशा रोस्ट या उबला हुआ चिकन ही खाएं क्योंकि फ्राई किया फूड शरीर में वसा और कैलोरी की मात्रा बढ़ाता है जिसके कारण कमर पर चर्बी बढ़ जाती है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!