रोबोटिक सर्जरी से 13 साल के लड़के को मिली नई जिंदगी, उसके ही ऊतक से भरा गया दिल का छेद

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 01:00 PM

13 year old boy gets a new lease on life through robotic surgery

डॉ कपूर ने कहा, '' इस प्रक्रिया में छोटे चीरे लगाए गए, जिससे सर्जरी के बाद होने वाली तकलीफ कम हुई और बच्चे को जल्दी ठीक होने में मदद मिली।'' उन्होंने कहा, '' पारंपरिक सर्जरी का विकल्प भी था। रोबोटिक सर्जरी के जरिये छोटे चीरों से छेद को बंद किया गया

कोलकाता: बिहार के नवादा जिले के 13 वर्षीय लड़के को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने रोबोटिक सर्जरी की मदद से दिल के छेद को बंद करके एक नया जीवन दिया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह ऑपरेशन शरीर में बहुत छोटा चीरा लगाकर किया गया। चिकित्सकों ने जन्मजात हृदय विकार को ठीक करने के लिए कृत्रिम पैच के बजाय बच्चे के हृदय के चारों ओर मौजूद दोहरी परत वाली झिल्ली (पेरीकार्डियम) के ऊतक का इस्तेमाल किया। 

कोलकाता के मुकुंदपुर स्थित नारायणा आरएन टैगोर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे को जन्मजात विकार था, जिसे एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) कहा जाता है। इस स्थिति में हृदय के दो 'अपर चेंबर' को अलग करने वाली दीवार में छेद हो जाता है। बच्चे के मामले में यह छेद काफी बड़ा था, इसलिए कैथेटर के जरिए उपकरण की मदद से इसे बंद करना संभव नहीं था और सर्जरी करना जरूरी हो गया था। एक अधिकारी ने बताया, '' ठीक होने में लगने वाले समय और इसका पढ़ाई पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर चिंतित परिवार ने अस्पताल की चिकित्सा टीम से बातचीत के बाद रोबोटिक सर्जरी का विकल्प चुना। इससे पहले परिवार ने उपचार के कई विकल्पों पर विचार किया था।'' अस्पताल में हृदय एवं रोबोटिक सर्जरी के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. ललित कपूर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने यह सर्जरी की। 

यह भी पढ़ें- मतदान के दौरान 2 पक्षों के हुई झड़प, पूर्व सरपंच की मौत, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

डॉ कपूर ने कहा, '' इस प्रक्रिया में छोटे चीरे लगाए गए, जिससे सर्जरी के बाद होने वाली तकलीफ कम हुई और बच्चे को जल्दी ठीक होने में मदद मिली।'' उन्होंने कहा, '' पारंपरिक सर्जरी का विकल्प भी था। रोबोटिक सर्जरी के जरिये छोटे चीरों से छेद को बंद किया गया और इसके लिए मरीज के अपने पेरीकार्डियम का प्राकृतिक पैच के रूप में इस्तेमाल किया गया। 'नारायणा हेल्थ ग्रुप' के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आर वेंकटेश ने कहा कि यह प्रक्रिया उन्नत हृदय चिकित्सा और मरीज-केंद्रित उपचार के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नारायणा हेल्थ ईस्ट में कोलकाता एवं कॉरपोरेट ग्रोथ इनिशिएटिव के निदेशक और क्लस्टर प्रमुख अभिजीत सीपी ने कहा कि एएसडी को बंद करने के लिए रोबोटिक सर्जरी में मरीज के अपने ऊतक का इस्तेमाल न्यूनतम चीर-फाड़ वाली हृदय सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!