जिला प्रशासन में मचा हडक़ंप ,पेप्सी फैक्टरी के 18 और कर्मी पाए गए कोरोना पाजिटिव

Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Jul, 2020 12:38 PM

18 more positive for corona in pepsi factory samba

बड़ी-ब्राहमणा की पेप्सी (बहुराष्ट्रीय शीतलपेय कंपनी) फैक्टरी के 18 और कर्मचाारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने से हडक़ंप मच गया है।

साम्बा : बड़ी-ब्राहमणा की पेप्सी (बहुराष्ट्रीय शीतलपेय कंपनी) फैक्टरी के 18 और कर्मचाारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने से हडक़ंप मच गया है। रविवार को कोविड टेस्ट की रिपोर्ट्स आने पर इन 18 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सनद रहे कि 6 दिन पूर्व फैक्टरी का एक कर्मी (लालेचक बिश्राह का निवासी) कोरोना पाजिटिव पाया गया था। इसके नजदीकी संपर्क में आए दर्जन भर लोगों के टेस्ट करने पर 2 और पाजिटिव पाए गए थे जिसके बाद फैक्टरी को बंद करवा दिया गया था और सभी कर्मियों को कवारंटीन कर दिया गया था। प्रशासन द्वारा इन सभी कर्मियों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। 

PunjabKesari
    कोरोना का पाजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा फैक्टरी को बंद करवा दिया गया था और इसके 400 से अधिक कर्मियों को कवारंटीन किया गया था। स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन सब कर्मियों के सेंपल लिए गए हैं और टेस्ंिटग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उन कर्मियों के सेंपलस की रिपोर्टंें आई हैं, जिनके सेंपल 1 जुलाई को लिए गए थे। 2 और 3 जुलाई को लिए गए सेंपलों की रिर्पोट्स आनी अभी बाकी है। यह सभी कर्मी अलग-अलग कवारंटीन सेंटरोंं में रखे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार पेप्सी फैक्टरी के अभी 200 से अधिक कर्मचारियों के सेंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिससे माना जा रहा है कि फैक्टरी के कोरोना संक्रमितों की गिनती बढ़ सकती है। रविवार को मिले 18 संक्रमितों के साथ ही फैक्टरी के कुल पाजिटिव मामलों की गिनती 22 तक पहुंच गई है। वहीं रविवार को मिले में इन 18 मामलों सहित कुल 19 मामले सामने आए। इनमें विजयपुर के गुरवाल की एक महिला भी शामिल है। यह महिला पहले से संक्रमित एक व्यक्ति के सीधे संपर्क में आई थी। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 187 पहुंच गया है। जिनमें 100 से अधिक रिकवर हो चुके हैं। 

PunjabKesari
बड़ी-ब्राहमणा के होटल के खिलाफ मामला दर्ज    
कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर बड़ी-ब्राहमणा के एक बड़े होटल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह होटल फिलहाल पेड कवारंटीन के तौर पर काम कर रहा है। बताया गया है कि होटल प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन को जानकारी दिए बिना फैक्टरी के कर्मियों को होटल में रखा गया था। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!