गुजरात के राजकोट अग्निकांड में 26 लोगों की मौत, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर जताया दुख

Edited By Pardeep,Updated: 26 May, 2024 06:08 AM

26 people died in gujarat s rajkot fire pm modi expressed grief by tweeting

गुजरात के राजकोट में भीषण अग्निकांड हुआ है। राजकोट जिले के कालावड में शनिवार शाम सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोगों के फंसे होने का आशंका जताई जा रही है।

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट में भीषण अग्निकांड हुआ है। राजकोट जिले के कालावड में शनिवार शाम सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोगों के फंसे होने का आशंका जताई जा रही है। 

वहीं पीएम मोदी ने राजकोट अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मोदी ने ‘एक्स' पर अपने ट्वीट में लिखा है कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना। प्रधानमंत्री लिखा है कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। 

राजकोट अग्निकांड में लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में एक 'गेम जोन' में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। शनिवार शाम को राजकोट में एक 'गेम जोन' में भीषण आग लगने से बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। 

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुर्मू ने कहा, "गुजरात के राजकोट में एक 'गेम जोन' में आग लगने की घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।" उन्होंने लिखा," मैं ईश्वर से हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।" इस बीच, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। 

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में धनखड़ ने कहा, "राजकोट अग्निकांड में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" 

'कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक' 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजकोट अग्निकांड को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, राजकोट, गुजरात में एक मॉल के गेमिंग जोन में लगी भयंकर आग से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

'कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का अनुरोध'
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की हर संभव सहायता करें। गुजरात सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि वो इस घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कर सभी शोकसंतप्त परिवारों को शीघ्र न्याय दिलवाएं। राजकोट, गुजरात में एक मॉल के गेमिंग ज़ोन में लगी भयंकर आग से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!