Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Apr, 2019 01:29 PM
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात भर सुरक्षाबलों ने वेहिल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया।
श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात भर सुरक्षाबलों ने वेहिल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। स्थानीय लोगों के अनुसार चार युवकों को पुलिस अपने साथ ले गई है। उनकी पहचान अनायतउल्लाह मलिक, तनवीर अहमद वागे, सज्जाद अहमद खान और मुज्जफर मीर के तौर पर हुई है।
इससे पहले मंगलार रात को सुरक्षाबलों ने कुछ घरों में छापेमारी की थी और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आतंकवादी संबंधित गतिविधियों में पूछताछ करने के लिए उनको गिरफ्तार किया गया है।