तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की हड़ताल का 51वां दिन

Edited By shukdev,Updated: 24 Nov, 2019 07:41 PM

51st day of strike of telangana state road transport corporation

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के 48 हजार से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल का रविवार को 51वां दिन है और इस हड़ताल से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जारी रखा, जबकि हजारों लोग बस...

हैदराबाद : तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के 48 हजार से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल का रविवार को 51वां दिन है और इस हड़ताल से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जारी रखा, जबकि हजारों लोग बस स्टेशनों पर फंसे हुए देखे गए और राज्य भर में राज्य परिवहन निगम की बसें सड़कों से नदारद दिखी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि सरकार अगले हफ्ते से 5100 राज्य परिवहन निगम के मार्गों के निजीकरण के लिए संभवत: अधिसूचना जारी कर सकती है।

मंत्रिमंडल ने हाल में 10480 राज्य परिवहन निगम के मार्गों में से 5100 मार्गों पर प्राइवेट बसों को चलाने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय ने मंत्रिमंडल के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के बाद 5100 राज्य परिवहन निगम मार्गों के निजीकरण के कैबिनेट के फैसले को भी बरकरार रखा। हड़ताल का नेतृत्व संयुक्त कारर्वाई समिति कर रही है जिसने हाल ही में घोषणा की थी कि अगर सरकार उनके लिए अनुकूल माहौल बनाये तो वह अपना काम फिर से शुरू करेंगे। 

लेकिन सरकार ने अभी तक संयुक्त कारर्वाई समिति के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों ने घाटे में चल रहे निगम के विलय समेत अपनी मांगों को लेकर पांच अक्टूबर से अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!