Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 06:08 PM
मध्यप्रदेश में झाबुआ से रतलाम जाने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित एक पुल के आज अचानक धराशायी हो जाने से कई मार्ग अवरूद्ध हो गया। यह पुल रामनगर गांव से एक किमी दूरी पर स्थित है। अचानक पुल के टूट जाने से दोनों ओर सैंकड़ों वाहन फंस गए जिसके चलते...
नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश में झाबुआ से रतलाम जाने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित एक पुल के आज अचानक धराशायी हो जाने से कई मार्ग अवरूद्ध हो गया। यह पुल रामनगर गांव से एक किमी दूरी पर स्थित है। अचानक पुल के टूट जाने से दोनों ओर सैंकड़ों वाहन फंस गए जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल में पहले से ही दरार पड़ चुकी थी। इसके बावजूद इस पर लगातार गाडिय़ों का अवागमन जारी था। इस पुल का निर्माण 6 साल पहले करवाया गया था। पुल टूटने की सूचना मिलने पर प्रशासन सकते में आ गया। प्रशासन दोनों ओर से फंसे वाहनों को अन्य दूसरे रास्तों से निकलवाने की कोशिश कर रही है। पुल टूटने के कारणों की जांच की जा रही है।