Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Aug, 2020 11:55 AM
जिला पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया जो पिछले पांच साल से साम्बा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज एक बलात्कार के मामले में फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था।
साम्बा : जिला पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया जो पिछले पांच साल से साम्बा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज एक बलात्कार के मामले में फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए साम्बा पुलिस ने जिला जम्मू के अरनिया इलाके में छापेमारी की और फरार नाजिर अहमद पुत्र इब्राहिम अहमद को पकड़ लिया। यह आरोपी साम्बा के टांडा-सुपवाल का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार इसके खिलाफ साम्बा पुलिस थाने में आरपीसी की धारा 366/376/342/147 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। यह आरोपी रेप जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देने के बाद से ही फरार था और पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहा था। साम्बा न्यायालय द्वारा धारा 512 के तहत उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर भी है और चोरी की वारदातों के अलावा हत्या के प्रयास जैसी वारदातों में शामिल रहा है जिसके चलते उसके खिलाफ 3 मामले साम्बा थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा घगवाल थाने में भी इसके खिलाफ आरपीसी 188, 2/3 पीसी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।