Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 11:49 AM
पत्नी के साथ झगड़ने के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को यहां बाराखम्भा रोड स्थित एक टावर पर चढ़ गया और वह उस पर से कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान तुगलकाबाद के निवासी नबीसार के रूप में हुई...
नई दिल्लीः पत्नी के साथ झगड़ने के बाद 40 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को यहां बाराखम्भा रोड स्थित एक टावर पर चढ़ गया और वह उस पर से कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान तुगलकाबाद के निवासी नबीसार के रूप में हुई है और उसके मानसिक रूप से परेशान रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद टावर पर चढ़ गया और कुछ महिलाओं के समझाने के बाद चार घंटे बाद वह नीचे उतर गया।