3 साल बाद दिल्ली में लौटा शीतलहर का प्रक्रोप, 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Dec, 2018 12:14 PM

after three years the cold wave returned to delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह भी काफी ठंड रही और पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे शहर का तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह भी काफी ठंड रही और पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे शहर का तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर तक दिल्ली में शीत लहर जारी रहेगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। यह इस महीने का न्यूनतम तापमान है। बता दें कि दो साल बाद दिल्ली शीत लहर झेल रही है। शीत लहर के चलते दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली की कुछ जगहों में ज्यादा सर्दी पड़ सकती है, इतना ही नहीं जमीन पर पड़ी पानी की बूंदें भी जमती हुई दिखाई पड़ सकती हैं। इससे पहले 2011 में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला था। तब 4 दिन शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला था। उसके बाद 2014 में तीन दिन शीत लहर का प्रकोप था। साल 2015 में एक दिन शीत लहर चली थी। स्काइमेट के अनुसार जब भी कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरता है तो हवाएं ड्राई और ठंडी हो जाती हैं और इसी वजह से तापमान में कमी होती है। स्काइमेट के दिल्ली ही नहीं पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ राजस्थान और वेस्ट उत्तर प्रदेश में भी शीत लहर का प्रकोप काफी अधिक है। बुधवार को, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तथा अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
PunjabKesari
क्या है शीतलहर
जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या इससे कम पर पहुंच जाए या फिर तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाए तो उसे भी शीत लहर कहा जाता है। तापमान अगर 6 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाए तो उसे सबसे खतरनाक स्तर की शीतलहर माना जाता है। फिलहाल दिल्ली में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसके कारण यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
PunjabKesari
ऑरेंज अलर्ट क्यों
मौसम विभाग समय-समय पर ऐसे अलर्ट्स जारी करता है। मौसम के बारे में सचेत करने के लिए भी कुछ चुनिंदा रंगों का प्रयोग किया जाता है। जैसे रेड अलर्ट, येलो अलर्ट या फिर ऑरेन्ज अलर्ट। ऑरेन्ज अलर्ट का मतलब है कि खतरा, तैयार रहें। जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है तो येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है। इसमें लोगों को इधर-उधर जाने के प्रति सावधानी बरतने को कहा जाता है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!