दिल्ली में ठंड के बीच प्रदूषण का कहर जारी, ‘खराब' स्तर पर पहुंची एयर क्वालिटी

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Dec, 2021 12:10 PM

air quality in delhi reaches poor level

राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर गुरुवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब'' श्रेणी में रही। वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे कम तापमान है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर गुरुवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में रही। वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे कम तापमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह आठ बजे, दिल्ली में 261 रहा। वहीं, पड़ोसी शहर फरीदाबाद में 237, गाजियाबाद में 266, ग्रेटर नोएडा में 264, गुड़गांव में 241 और नोएडा में 235 रहा। दिल्ली में बुधवार को 24 घंटे का औसतन AQI 237 था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर' ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, वह भी ‘‘अपेक्षा से अधिक, जिसका अर्थ है कि (वायु प्रदूषण) नियंत्रण के उपाय परिणाम दे रहे हैं।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाने और अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!