ऐतिहासिक! अमरनाथ यात्रा संपन्न: बारिश के बावजूद अंतिम दिन 6,000 श्रद्धालु पहुंचे, कुल आंकड़ा 4.14 लाख के पार

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 01:25 PM

amarnath yatra concluded 6 000 pilgrims arrived on last day despite rain

इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले ही समाप्त हो गई है। यात्रा के अंतिम दिन 6,000 से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे इस वर्ष कुल 4.14 लाख से...

नेशनल डेस्क: इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले ही समाप्त हो गई है। यात्रा के अंतिम दिन 6,000 से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे इस वर्ष कुल 4.14 लाख से ज़्यादा यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें-  कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु लौटा

पिछले साल की तुलना में कम रही यात्रियों की संख्या

पिछले साल की तुलना में इस साल यात्रियों की संख्या थोड़ी कम रही. 2024 में जहां 4.14 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं 2023 में 5.10 लाख से ज़्यादा भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे.

ये भी पढ़ें- चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

रक्षा बंधन से पहले ही समाप्त हुई यात्रा

अमरनाथ यात्रा का समापन आमतौर पर रक्षा बंधन के दिन होता है। इस साल यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होने वाली थी। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण यात्रा मार्गों को हुए नुकसान को देखते हुए 'महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों' का हवाला देते हुए यात्रा को एक सप्ताह पहले, यानी शनिवार (2 अगस्त) को ही समाप्त कर दिया गया।

अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शनिवार, 2 अगस्त को यात्रा के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कुल 6,497 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। इन यात्रियों में 4,586 पुरुष, 1,299 महिलाएं, 62 बच्चे, 51 साधु, पांच साध्वी और 494 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 4,14,311 यात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों की मरम्मत की आवश्यकता के कारण ही इस वर्ष की यात्रा को समय से पहले स्थगित किया गया।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!