कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु लौटा

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 12:54 PM

air india express flight returns to bengaluru after technical snag

कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया। ‘फ्लाइट ट्रैकिंग' वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक...

नेशनल डेस्क: कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया।‘फ्लाइट ट्रैकिंग' वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई।

PunjabKesari

‘एअर इंडिया एक्सप्रेस' के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘बेंगलुरु से निकला हमारा एक विमान तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन और वजन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगाया।''यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एअर लाइन इस विमान में तकनीकी खराबी की जांच कर रही है। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!