VIDEO: अमरनाथ यात्रा में बारिश ने फिर डाला खलल, पहलगाम और बालटाल में फंसे श्रद्धालु

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Jun, 2018 10:06 AM

कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ गुफा के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल से यात्रा स्थगित कर दी गई है।

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ गुफा के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल से यात्रा स्थगित कर दी गई है। दोनों ही मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही गुरुवार की शाम तक जो श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं उन्हें वहीं रोक दिया गया है।
PunjabKesari
मौसम में सुधार के बाद ही अमरनाथ यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बालटाल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा के लिए तैयार हैं। वहीं गुरुवार को अमरनाथ यात्रा के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा और महिलाओं एवं साधुओं समेत 1300 श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित हिमशिवलिग के दर्शन किए।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!