अमित मालवीय के ट्वीट ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली में जीत के बाद भी मेयर की कुर्सी से दूर रह जाएगी AAP?

Edited By Yaspal,Updated: 07 Dec, 2022 04:40 PM

amit malviya s tweet increased suspense

दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणामों में AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एमसीडी में बहुमत प्राप्त कर लिया है। दिल्ली के 250 वार्डों पर हुए चुनाव में AAP को 134, भाजपा 104 और कांग्रेस को 9 और अन्य को तीन वार्डों पर जीत मिली है

नेशनल डेस्कः दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणामों में AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एमसीडी में बहुमत प्राप्त कर लिया है। दिल्ली के 250 वार्डों पर हुए चुनाव में AAP को 134, भाजपा 104 और कांग्रेस को 9 और अन्य को तीन वार्डों पर जीत मिली है। आप की जीत के बाद भी मेयर की कुर्सी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के एक ट्वीट ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।

अमित मालवीय ने क्या कहा
अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि, अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी...यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन करीबी मुकाबले में नंबर किसके पास है। मनोनीत पार्षद किस तरह से मतदान करते हैं आदि। उदाहरण के लिए, चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर है। दरअसल, चंडीगढ़ में भाजपा ने दूसरे नंबर पर रहते हुए अपना मेयर बनाया था।


कैसे तय होगा मेयर
दिल्ली के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भले ही जीत दर्ज कर ली हो। लेकिन मेयर की कुर्सी पर भाजपा दावा ठोक रही है। दरअसल, भाजपा के 104 पार्षद चुनकर आए हैं। उपराज्यपाल 12 पार्षद मनोनीत करेंगे। मानकर चल रहे हैं कि मनोनीत पार्षद भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेंगे। एमसीडी के चुनाव में एंटी डिफेक्शन कानून लागू नहीं होता। ऐसे में कांग्रेस और अन्य निर्दलीय पार्षद को भाजपा अपने पाले में ला सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी में 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोट डाले गए थे। 7 दिसंबर यानी बुधवार को नतीजे घोषित किए गए हैं। आप ने 15 साल से एमसीडी में काबिज भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। अब मेयर की कुर्सी के लिए चुनाव होना है। आप अपना मेयर बनाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।  
 

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!