आंध्र प्रदेश : अनंतपुर में लॉरी की टक्कर से एक वाहन में सवार 4 लोगों की गई जान, 8 घायल

Edited By Updated: 26 Nov, 2026 09:10 AM

andhra pradesh accident news

अनंतपुर जिले के याडिकी मंडल में रायलाचेरुवु के पास एक लॉरी के एक वाहन से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य के परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वाहन हैदराबाद से ताडिपत्री जा रहा...

अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) : अनंतपुर जिले के याडिकी मंडल में रायलाचेरुवु के पास एक लॉरी के एक वाहन से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य के परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वाहन हैदराबाद से ताडिपत्री जा रहा था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले, एक अन्य घटना में, बुधवार दोपहर पुणे के येवलेवाड़ी इलाके में ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के बाहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब ट्रक बोपदेव घाट की खड़ी ढलान से नीचे उतर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक पर से चालक का नियंत्रण खो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पहले एक अन्य वाहन से टकराया, फिर सड़क से उतरकर बस स्टॉप पर खड़े कॉलेज के छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। घायल पांच छात्रों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, इनमें से तीन छात्रों - सिद्धेश राजे, विशाल डांगडे और मोहिनी चौधरी - की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!