रेप पर फूटा गुस्सा, इंडिया गेट पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, कई लड़कियां बेहोश

Edited By Yaspal,Updated: 08 Dec, 2019 04:57 AM

anger erupted over rape police protesters clash at india gate

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्नाव से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार शाम महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया

नेशनल डेस्कः उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्नाव से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार शाम महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया।
PunjabKesari
इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ते हुए पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों पर ठंड रात में पानी की बौछार की गई।
PunjabKesari
पुलिस और प्रदर्शनकारियों की  भिड़ंत के दौरान कई लड़कियां बेहोश हो गई। कई प्रदर्शनकारियों लड़कियों और महिलाओं के चोटें भी आई हैं। प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां लिए हुए हैं और 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगा रहे हैं। यह कैंडल मार्च दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की अगुवाई में निकला है। स्वाति मालीवाल राजघाट पर आमरण अनशन पर बैठी थीं. आज वो राजघाट से इंडिया गेट के लिए कैंडल मार्च पर निकली हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हो रहे प्रदर्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर देश में कितना ज्यादा गुस्सा है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीडिता  ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कल रात करीब साढ़े आठ उसकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढाई लेकिन करीब 11.10 पर उसे दिल का दौरा पड़ा और 11.40 पर अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़तिा को बचाया नहीं जा सका। बता दें कि गुरुवार सुबह ही उन्नाव में पांच आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!