किरण बेदी को लेकर भाजपा में कोई संकट नहीं: राजनाथ

Edited By Updated: 22 Jan, 2015 04:55 AM

article

किरण बेदी को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने के बाद पार्टी में उठते असंतोष के बीच भाजपा ने आज कहा कि ‘कोई संकट नहीं है’

नई दिल्ली : किरण बेदी को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने के बाद पार्टी में उठते असंतोष के बीच भाजपा ने आज कहा कि ‘कोई संकट नहीं है’ और दिल्ली विधानसभा चुनाव का सामना करने के लिए उसके कार्यकत्र्ता एकजुट हैं। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा में कोई संकट नहीं है।’’ राजनाथ सिंह ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में आज यहां कहा कि सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!