केंद्र ने दिया कांग्रेस को झटका, मुख्यालय सहित तीन अन्य बंगले करो खाली

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2015 12:59 AM

article

केंद्र सरकार ने कांग्रेस से कहा है कि राजधानी के मध्य में स्थित चार बंगले का आवंटन रद्द होने के बाद वह उनको खाली कर दे जिसमें 24 अकबर रोड भी शामिल है

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कांग्रेस से कहा है कि राजधानी के मध्य में स्थित चार बंगले का आवंटन रद्द होने के बाद वह उनको खाली कर दे जिसमें 24 अकबर रोड भी शामिल है जो पार्टी का मुख्यालय है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने कहा कि पार्टी को शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से एक नोटिस मिला जिसमें इससे चार बंगले खाली करने को कहा गया। अन्य बंगले जिन्हें खाली करने को कहा गया हैं वे हैं 26, अकबर रोड, पांच, रायसीना रोड और सी-टू 109 चाणक्यपुरी शामिल है।

24, अकबर रोड 1978 से ही पार्टी का मुख्यालय रहा है जबकि 26, अकबर रोड पार्टी की शाखा सेवा दल का कार्यालय है जबकि पांच, रायसीना रोड में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यालय हैं। चाणक्यपुरी बंगले का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जा रहा है। वोरा ने कहा कि पार्टी ने नोटिस का जवाब दे दिया है।
 
शहरी विकास मंत्रालय ने कांग्रेस को निर्देश दिया है कि बंगले को खाली किए जाने तक वह दंड शुल्क का भुगतान करे। एक बयान में इसने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने कार्यालय बनाने के लिए आवंटित जमीन की नीति के तहत कांग्रेस को जून 2013 में ही चारों बंगले खाली करने की आवश्यकता थी।
 
मंत्रालय ने कहा कि इसलिए कांग्रेस को जून 2010 में 9-ए रोज एवेन्यू में जमीन आवंटित की गई और नीति के मुताबिक इसे तीन वर्ष यानी जून 2013 तक चारों बंगले खाली करने थे जो नहीं किए गए। शहरी विकास मंत्रालय ने कल रात कांग्रेस को सूचित किया कि नीति के मुताबिक सभी आवंटन जून 2013 से रद्द कर दिया गया है और इस पर पिछले महीने से इन बंगले को खाली किए जाने तक ‘‘लाइसेंस फीस की क्षति दर’’ वसूली जाएगी। इसने कहा कि इसके बाद कांग्रेस ने बंगले को खाली करने के लिए तीन वर्ष का समय मांगा। शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने संबंधित अधिकारियों को कांग्रेस के आग्रह पर गौर करने को कहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!