Edited By ,Updated: 06 Apr, 2015 05:21 AM
उत्तराखंड के बी.एफ.ए. (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) के स्टूडैंट मनोज कुमार मनोथिया ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आपको हैरत में डाल देगा।
मेरठ : उत्तराखंड के बी.एफ.ए. (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) के स्टूडैंट मनोज कुमार मनोथिया ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आपको हैरत में डाल देगा। मनोज ने एक सूई पर पैंसिल से हनुमान चालीसा लिख दी है। यह हैरतअंगेज कारनामा उन्होंने हनुमान जयंती के मौके पर किया।
मनोज उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चाहते हैं कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो। इससे पहले मनोज ने चावल के दाने पर ताजमहल का रेप्लिका बनाया था जिसके लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उन्हें सम्मानित भी किया था।