पन्ना में बस दुर्घटना, 50 की जलकर मौत

Edited By ,Updated: 05 May, 2015 09:57 AM

article

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को एक प्राइवेट बस पुल से नीचे गिर गई। इसके बाद बस में आग लग गई। घटना में करीब 50 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। हादसे में 13 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।

पन्नाः मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को एक प्राइवेट बस पुल से नीचे गिर गई। इसके बाद बस में आग लग गई। घटना में करीब 50 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। हादसे में 13 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं।


जिले के एसपी आईपी अरजरिया के अनुसार, बस सतना से छतरपुर जा रही थी। जब वह पन्ना बाघ अभयारण्य के पास स्थित पांडव झरने के पास पहुंची, तभी एक नाले पर बने पुल पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस करीब 15 फुट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 50 यात्रियों के मौत की आशंका जताई जा रही है।


हालांकि, देर शाम तक 21 शव मिले थे। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि संभवत: पुल से गिरने के बाद बस के ईंधन टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे बस में आग लग गई। इससे कई शव पूरी तरह जल गए हैं।


मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को को दो-दो लाख की वित्तीय सहायता व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार और कम घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
वहीं, प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, मध्यप्रदेश के पन्ना में बस हादसा अत्यधिक दुखद है। मारे गए लोगों के परिजनों को संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!