Edited By vasudha,Updated: 07 Feb, 2019 04:42 PM
असम सरकार नई-नवेली दुल्हनों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। राज्य के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने 2019-20 बजट पेश किया। जिसमें शादियों के दौरान दुल्हन को 1 तोला सोना दने की घोषणा की गई...
नेशनल डेस्क: असम सरकार नई-नवेली दुल्हनों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। राज्य के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने 2019-20 बजट पेश किया। जिसमें शादियों के दौरान दुल्हन को 1 तोला सोना दने की घोषणा की गई। इसके साथ ही गरीबों को एक रुपये किलो के मूल्य पर चावल देने का भी ऐलान किया गया।
सरमा ने कहा कि असम में वर्षों पुरानी परंपरा है कि बेटी जब अपने पिता का घर छोड़ती है तो उसे आशीर्वाद के रूप में सोने के आभूषण दिए जाते हैं। देश के दूसरे राज्यों में इसे दहेज के रूप में जाना जाता है, लेकिन असम में ये माता-पिता स्वेच्छा से बेटी के देते हैं, ताकि ये एहसास हो सके कि बेटी को उनका सपोर्ट हमेशा बना रहेगा। यह सोना उन दुल्हनों को दिया जाएगा जो ऐसे परिवारों से आती हैं जिनकी सालाना आय पांच लाख रुपए से कम है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत केंद्र सरकार असम में 57 लाख परिवारों को तीन रुपये किलो पर चावल उपलब्ध करा रही है। इसका लाभ राज्य की 2.46 करोड़ की आबादी को मिल रहा है। राज्य के नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा की स्थिति को और मजबूत करने के लिए गरीबों को तीन के बजाय एक रुपये किलो की दर पर चावल उपलब्ध कराएंगे। इसका लाभ 53 लाख परिवारों को मिलेगा। सरकार ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावकों को उनकी पुत्री की शादी पर एक तोला (11.66 ग्राम) सोना देने का भी प्रस्ताव किया है।