बाबरी विध्वंस की बरसी पर बोले ओवैसी- हम इस नाइंसाफी को कभी नहीं भूलेंगे

Edited By vasudha,Updated: 06 Dec, 2020 02:09 PM

babri masjid demolition asaduddin owaisi

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने की आज 28 वीं बरसी है। इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर एक बार फिर देश में जहर घोलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी अाने वाली...

नेशनल डेस्क:  भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने की आज 28 वीं बरसी है। इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर एक बार फिर देश में जहर घोलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी अाने वाली  पीढ़ियों को बताना चाहिए की  400 सालों तक अयोध्या में बाबरी मस्जिद ही खड़ी थी। इसके  साथ ही उन्होंने कहा कि  इस नाइंसाफी को हमें  कभी नहीं भूलना चाहिए।

PunjabKesari

अयोध्या में 400 साल खड़ी थी हमारी मस्जिद: ओवैसी 
ओवैसी ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से कहा कि  आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाएं और उन्हें सिखाएं कि 400 सालों तक अयोध्या में बाबरी मस्जिद खड़ी थी। हमारे पूर्वज इस मस्जिद के हॉल में इबादत करते थे और इसके आंगन में रोजा तोड़ते थे।  जब उनकी मौत हो जाती थी तो आस-पास के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाता था।

PunjabKesari

मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को नहीं मिली सजा: ओवैसी
AIMIM चीफ ने अगले  ट्वीट में लिखा कि  22-23 दिसंबर 1949 की रात को हमारी बाबरी मस्जिद को अपवित्र किया गया और 42 सालों तक अवैध रूप से कब्जे में रखा गया। इस नाइंसाफी को कभी नहीं भूलना चाहिए।आज ही के दिन 1992 में पूरी दुनिया के सामने हमारी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। इसके लिए जो जिम्मेदार थे उन्हें एक दिन की भी सजा नहीं हुई।

PunjabKesari

दशकों तक चले विवाद पर लगा विराम 
बता दें कि  अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर दशकों तक चले विवाद पर उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब विराम लग गया है और भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है लेकिन यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को 28 बरस पहले कारसेवकों ने छह दिसंबर के दिन गिरा दिया था। उनका मानना था कि यह मस्जिद मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी इस घटना से देश के दो संप्रदायों के बीच दरार और गहरा गई थी। इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!