रात भर गहरे कुएं में तड़पता रहा हाथी का बच्चा, JCB की मदद से घंटो बाद निकला बाहर

Edited By vasudha,Updated: 11 Apr, 2021 03:03 PM

baby elephant rescue

ओडिशा के मयूरभंज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक हाथी की बच्चे को नई जिंदगी दे दी। यहां एक हाथी का एक बच्चा रात के समय गलती से 15 फुट गहरे कुएं में गिर गया। वन और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घंटो की कड़ी मेहनत के बाद उसे सफलतापूर्वक...

नेशनल डेस्क: ओडिशा के मयूरभंज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक हाथी की बच्चे को नई जिंदगी दे दी। यहां एक हाथी का एक बच्चा रात के समय गलती से 15 फुट गहरे कुएं में गिर गया। वन और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घंटो की कड़ी मेहनत के बाद उसे सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते उस पर ध्यान ना दिया होता ताे शायद उस बच्चे के साथ बड़ी घटना घट सकती थी।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार झारखंड से आया हाथियों का एक झुंड घने जंगल पार करने के बाद  मयूरभंज गांव में दाखिल हुआ। झुंड तो आगे निकल गया लेकिन हाथी का बच्चा गलती से  कुएं में गिर गया। वह रात भर उस कुएं में परेशान रहा। सुबह जब आस पास की लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत उसे बचाने के लिए अभियान शुरु कर दिया गया।

PunjabKesari
पहले गांव के लोगों ने हाथी के बच्चे का बिहार निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता ना मिलने पर दमकल विभाग को बुलाया गया। सूचना मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। कुएं के आसपास जेसीबी मशीन से खुदाई की गई और कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!