Edited By Parminder Kaur,Updated: 15 Feb, 2024 05:32 PM
ये बात हर किसी को पता है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं, लेकिन कई बार ऐसी बातें सच भी हो जाती हैं। हाल ही में पैसों के पेड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें से लोग सिक्के निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
नेशनल डेस्क. ये बात हर किसी को पता है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं, लेकिन कई बार ऐसी बातें सच भी हो जाती हैं। हाल ही में पैसों के पेड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें से लोग सिक्के निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो कथित तौर पर बिहार के राजगीर का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग पेड़ के तने को पत्थर से ठोंक- ठोंककर उसमें से सिक्के निकाल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये सिक्के पेड़ में ही उगे हैं।
अब हम आपको इसका सच बताते हैं। दरअसल, इस पेड़ को लेकर मान्यता है कि इसके तने में सिक्के लगाने से इच्छा पूरी होती है। यही वजह है कि दशकों से इस पेड़ के तने में सिक्के गाड़ते आ रहे हैं। पेड़ के तने ऊपर तक सिक्के से भरे हुए हैं।