भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलना में लगी है: अखिलेश यादव

Edited By Pardeep,Updated: 06 Mar, 2024 10:34 PM

bjp is scared of youth and farmers and is trying to crush the constitution

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलना में लगी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव संविधान बचाने वालों और संविधान को कुचलने वालों के बीच है।

नेशनल डेस्कः समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलना में लगी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव संविधान बचाने वालों और संविधान को कुचलने वालों के बीच है। यादव ने कहा, “जिन लोगों को यह महसूस होता है कि भाजपा की सरकार मे संविधान को खतरा है, संविधान के तहत जीने का जो अधिकार मिल रहा है, वह खतरे में है, वे सभी लोग एक साथ हैं तथा भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।” 

उन्होंने कहा, “जिस तरह से एक बार समुद्र मंथन हुआ होगा उसी तरह से यह चुनाव होने जा रहा है। एक तरफ वे लोग होंगे जो संविधान बचाना चाहते हैं, दूसरी तरफ वे होंगे जो संविधान को बचाना चाहते हैं।” यादव ने कहा कि जनता की जीत होगी तथा भाजपा हारेगी। 

उन्होंने कहा, “भाजपा घबराई हुई है, इसीलिए सहयोगी राजनीतिक दलों को अलग कर रही है और पार्टियों में आंतरिक विभाजन कर रही है।” यादव की नोएडा व ग्रेटर नोएडा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।उनके आगमन से सपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। नोएडा यात्रा के दौरान वह बिसरख के निकट आयोजित सपा नेता सुनील भाटी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!