Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 01:12 PM
बारामूला जिले के सोपोर में संदिग्ध आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता के घर को आग लगा दी। घटना बुधवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग घर में घुस आए और भाजपा नेता को धमकाने लगे और उसके बाद घर को आग लगा दी।
श्रीनगर: बारामूला जिले के सोपोर में संदिग्ध आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता के घर को आग लगा दी। घटना बुधवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग घर में घुस आए और भाजपा नेता को धमकाने लगे और उसके बाद घर को आग लगा दी। हांलाकि किसी को भी इस घटना में चोट नहीं आई है पर घटना से परिवार काफी डरा हुआ है। घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है कि यह काम सिविल लोगों का है या आतंकियों का। पुलिस मामले की जांच कर रही है।