BJP नेता के बेटे ने की आत्महत्या, वन एवं पर्यावरण मंत्री समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

Edited By Updated: 29 Sep, 2024 06:01 PM

bjp leader s son committed suicide

राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजेंद्र सैनी के 22 वर्षीय पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जयपुरः राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजेंद्र सैनी के 22 वर्षीय पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अरावली विहार थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रामस्वरूप ने रविवार को बताया कि सुबह साढ़े सात बजे अरावली विहार थाने पर सूचना मिली कि सौनावा डूंगरी निवासी भाजपा नेता राजेंद्र सैनी के पुत्र गौरव ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के चलते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का रविवार को होने वाले कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। इस घटना के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सभी कार्यक्रम किए रद्द
गौरव के पिता राजेंद्र सैनी भाजपा के केशव नगर के मंडल अध्यक्ष हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस घटना के सामने आते ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने इस मामले को लेकर परिजनों को सांत्वना दी है। फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बीटेक की पढ़ाई कर रहा था युवक
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टियों में घर आया था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही मृतक युवक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!