भाजपा के साथ गए तो नीतीश की राष्ट्रीय छवि धूल में मिल जाएगी: शिवानंद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 08:33 PM

bjp nitish national image will be found in dust

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने ...

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने मंगलवार कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाते हैं तो जो उनकी राष्ट्रीय छवि बनी है वह धूल में मिल जाएगी। 


तिवारी ने यहां कहा कि यदि जनता दल यूनाइटेड (जदयू)ने भाजपा के साथ फिर से नाता जोड़ा तो नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री बने रह जाए लेकिन लोगों के दिल से उतर जाएंगे और एक छोटी पार्टी के नेता होने के बावजूद उनकी जो राष्ट्रीय छवि बनी हुई है वह धूल में मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमार इतने मूर्ख नहीं हैं। वे समझते हैं कि भाजपा में पुन: लौटने का मतलब है अपनी दुर्दशा कराना। यदि ऐसा हुआ तो बिहार भाजपा के नेता वहां इनका इलाज कर देंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने सुशील कुमार मोदी के सामने श्री कुमार को ‘बड़े मोदी’ (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया है। 


बिहार भाजपा के अधिकांश नेताओं की कुमार के बारे में यही राय है और कुमार इससे अनजान भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में रहते हुए कुमार को नरेंद्र मोदी से इतना परहेज था कि भोज का न्योता देकर वापस ले लिया था। आश्चर्य है कि आज उन्हीं मोदी के राष्ट्रपति उम्मीदवार उन्हें पसंद आने लगा है। हालांकि अभी भी उन्हें लगता है कि कुमार महागठबंधन से अलग नहीं होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!