बिहार चुनावः भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी होंगे प्रचार का चेहरा

Edited By Yaspal,Updated: 11 Oct, 2020 09:16 PM

bjp released list of star campaigners pm modi will be the face of campaigning

बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के लिये भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम...

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के लिये भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
PunjabKesari
भाजपा द्वारा रविवार को जारी इस सूची में मोदी, नड्डा, शाह और राजनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आर.के. सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी शामिल हैं।

भाजपा की इस स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं राम कृपाल यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं बाबू लाल मरांडी, बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव एवं मंगल पांडेय, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, सुशील सिंह एवं छेदी पासवान, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय पासवान, सम्राट चौधरी एवं विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद जनक चमार तथा निवेदिता सिंह के नाम भी शामिल हैं । बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!