कर्नाटक चुनाव: BJP की आज से विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Mar, 2023 07:19 AM

bjp s vijay sankalp yatra from today jp nadda will flag off

नागालैंड के चुनाव खत्म होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधासभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

नेशनल डेस्क : नागालैंड के चुनाव खत्म होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधासभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान संभावना जताई जा रही चुनाव आयोग बहुत जल्द चुनावों का ऐलान कर देगा।

चुनावों के ऐलान से पहले भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कनार्टक के दौरे पर जाएंगे, जहां वे पार्टी की विजय संकल्प रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर, पार्टी की रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे।

महादेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक दिवसीय कर्नाटक दौरे को लेकर बयान जारी कर बताया कि राज्य के एक दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा बुधवार, 1 मार्च को दोपहर 12 बजे मैसूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह दोपहर 12:55 बजे चामराजनगर जिला जाकर वहां के माले महादेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!