'नेता प्रतिपक्ष का चेहरा भी नहीं बन सकते केजरीवाल? 'BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Updated: 15 Jan, 2025 03:58 PM

bjp spokesperson gaurav bhatia made serious allegations against kejriwal

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेसवार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल किसी भी सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। ऐसे में वह नेता...

नेशनल डेस्क। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेसवार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल किसी भी सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। ऐसे में वह नेता प्रतिपक्ष का चेहरा भी नहीं बन सकते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को दिल्ली में बसाने वाले नेताओं जैसे अमानतुल्लाह खान को नेता प्रतिपक्ष बना सकते हैं।

केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और झूठे वादों का आरोप

: गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन जैसे नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए झूठे बयान दिए।
: भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि केजरीवाल ने यमुना को साफ करने यूरोप जैसी सड़कें बनाने हर घर में स्वच्छ पानी देने और 20 कॉलेज व अस्पताल बनाने के वादे किए थे लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

आप नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के दावे पर सवाल

भाजपा ने केजरीवाल के उन बयानों पर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी और मनीष सिसोदिया व आप नेताओं के घर रेड होगी। 15 दिन बाद भी ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें: Mark Zuckerberg का दावा: मोबाइल फोन होंगे विदा, अब आने वाला है स्मार्ट चश्मों का दौर

 

मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का मामला

गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर सोने की चेन बांटने का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल बार-बार आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री बताते हुए उनका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का भी आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें: रूस ने Ukraine पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 100 ठिकानों पर दागीं क्रूज मिसाइलें

 

महिलाओं के खिलाफ आप के नेताओं पर गंभीर आरोप

: भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

: उन्होंने कहा कि नरेला से आप विधायक शरद चौहान पर एक महिला कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।
: द्वारका वेस्ट की अनुसूचित जाति की महिला वीना वर्मा ने आप विधायक विनय मिश्रा पर दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मिश्रा ने निगम चुनाव में टिकट दिलाने के लिए पैसे लिए थे और टिकट न मिलने पर महिला को परेशान किया।

भाजपा ने दिल्ली चुनाव को लेकर जताई उम्मीद 

वहीं गौरव भाटिया ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर आप का नेता प्रतिपक्ष का चेहरा अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे तो कौन होगा।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!