Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Aug, 2019 04:05 PM
नौशहरा में सीमा सुरक्षाबल के बटालियन मुख्यालय में जोरदार धमाके में दो लोग घायल हो गये।
राजोरी: नौशहरा में सीमा सुरक्षाबल के बटालियन मुख्यालय में जोरदार धमाके में दो लोग घायल हो गये। घायलों में एक एएसआई और हैड कांस्टेबल शामिल हैं। दोनों को उप जिला अस्पताल में भर्मी किया गया पर उनकी गंभीर आलत को देखते हुये उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।
जानकारी है कि बीएसएफ मुख्यालय में सफाई के दौरान यह धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास हडक़ंप मच गया। दो अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।