हे भगवान! लालबाग के राजा का भी कट गया चालान, अब देना पड़ेगा 60 लाख रुपए का जुर्माना

Edited By vasudha,Updated: 13 Sep, 2019 12:04 PM

bmc fined lalbaugcha raja mandal of 60 lakh rupees

ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। देश में नए मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के लागू होने के बाद अलग-अलग राज्यों से नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना वसूलने की खबरें आ रही हैं...

नेशनल डेस्क: ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। देश में नए मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के लागू होने के बाद अलग-अलग राज्यों से नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना वसूलने की खबरें आ रही हैं। इंसान तो दूर अब तो भगवान पर भी जुर्माने लगने शुरू हो गए हैं। मुंबई में लेकप्रिय गणेश मंडल लालबाग के राजा पर भी 60 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया है।

PunjabKesari

बृहन्मुंबई नगर निगम ने लालबाग के राजा पर नियमों का उल्लंघन ने करने को लेकर जुर्माना लगाया है। दरअसल गणेशोत्सव के दौरान पंडाल ने सजावट के लिए सड़कों पर गड्ढे बनाए, लेकिन उन्हें भरा नहीं। मंडल बीते 6 साल से इन गड्डों को नहीं भर रहा था, जिसके बाद 60 लाख का जुर्माना ठोका गया। 

PunjabKesari

सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी सामने आई है। नीय कार्यकर्ता महेश वेनगुर्लेकर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मंडल ने अकेले 2018 में 953 गड्ढे खोदे थे। हर साल मंडल सड़कों पर इतने ही गड्ढे बनाता रहा है लेकिन शायद ही कभी उन्हें भरने का काम किया है। बीएमसी ने नियमों के मुताबिक प्रति गड्डे के लिए 2000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं लालबाग मंडल के मुताबिक उन्होंने अबतक सभी बकाया पूरी तरह से भरा है। हालांकि इस दावे को बृहन्मुंबई नगर निगम ने खारिज कर दिया है। 

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!