Edited By Yaspal,Updated: 21 Apr, 2024 06:03 AM
झारखंड के धनबाद जिले में सड़क दुर्घटना में बॉलीवुड के चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से धनबाद के निरसा आ रहे थे
नेशनल डेस्कः झारखंड के धनबाद जिले में सड़क दुर्घटना में बॉलीवुड के चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से धनबाद के निरसा आ रहे थे। पंकज के बहनोई मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे और बहन सरिता कार में सवार थी। कार दुर्घटना के बाद दोनों को आनन-आनन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो गई।
वहीं त्रिपाठी की बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला और निरसा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची निरसा पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से उचित इलाज के लिए धनबाद भेज दिया