ब्रिटिश उच्चायोग ने ‘शेवनिंग छात्रवृत्ति’ पाने वाले भारत के 44 अध्येताओं को समारोह में दी विदाई

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Aug, 2023 09:21 AM

british high commission bids farewell to 44 chevening scholars from india

ब्रिटिश उच्चायोग ने शेवनिंग छात्रवृत्ति 2023-24 के प्राप्तकर्त्ताओं के लिए गत दिवस (8 अगस्त) नई दिल्ली में विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष के छात्रवृत्तिधारियों में 22 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं।

नई दिल्ली: ब्रिटिश उच्चायोग ने शेवनिंग छात्रवृत्ति 2023-24 के प्राप्तकर्त्ताओं के लिए गत दिवस (8 अगस्त) नई दिल्ली में विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष के छात्रवृत्तिधारियों में 22 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। इस समूह में 50 प्रतिशत से अधिक छात्रवृत्तिधारक गैर-महानगरों से हैं। शेवनिंग यू.के. सरकार की प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना है और भारत के अध्येताओं ने इसमें विश्व में सबसे अधिक लाभ उठाया है। 1983 से अब तक 3,700 से अधिक विद्वानों और अध्येताओं ने यह छात्रवृत्ति प्राप्त की। शेवनिंग छात्रवृत्ति सफल आवेदकों को यू.के. के किसी भी विश्वविद्यालय में एक वर्ष की मास्टर डिग्री के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

 

इस वर्ष के समूह में 5 अध्येताओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अध्ययन करने के लिए अदानी समूह द्वारा सह-प्रायोजित किया गया है, एस.टी.ई.एम. (स्टैम) में स्नातकोत्तर के लिए 5 अध्येता टी.वी.एस. मोटर समूह द्वारा सह-प्रायोजित हैं, 3 अध्येताओं को झारखंड सरकार द्वारा सह-प्रायोजित ‘प्रथम शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (एम.जी.जे.एस.एम.) छात्रवृत्ति’ मिली है, 3 अध्येता एच.एस.बी.सी. इंडिया द्वारा सह-प्रायोजित है तथा एक-एक विद्वान एच.यू.एल. इंडिया और डुओलिंगो द्वारा सह-प्रायोजित है। शेवनिंग छात्रवृत्ति में एक वर्ष की मास्टर डिग्री की पढ़ाई का व्यय, रहने का खर्च और यात्रा लागत शामिल है। आवेदन करने की विधि सहित शेवनिंग कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानने के लिए www.chevening.org  पर जाएं।

 

यू.के. में अध्ययन करने के अवसर का लाभ उठाएं : उच्चायुक्त 

भारत में यू.के. के उच्चायुक्त एलैक्स एलिस ने कहा-‘‘ब्रिटेन में शिक्षा यात्रा के अगले चरण के लिए शेवनिंग अध्येताओं को बधाई। यह यू.के. में विश्व के कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का एक शानदार अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि इस वर्ष के समूह से मिलकर उनकी कहानियों और महत्वाकांक्षाओं को जानकर बहुत अच्छा लगा। 18 वर्ष की आयु में भारत की यात्रा करना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। मैं भारत के सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली लोगों को यू.के. में अध्ययन करने के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। अगला आवेदन अवसर सितंबर के मध्य में खुलेगा।

 

पीयूष गोयल व अमिताभ कांत ‘पूर्व शेवनिंग छात्र’

भारत में शेवनिंग छात्रवृत्ति पाने वाले पूर्व छात्रों में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, टाटा स्टील के वैश्विक सी.ई.ओ. टी.वी. नरेंद्रन और तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!