Edited By Tanuja,Updated: 10 Aug, 2023 11:47 AM
बीबीसी स्काटिश के पूर्व सिख प्रस्तोता, हास्य अभिनेता और व्यंजन विषयों के लेखक को बुधवार को स्कॉटलैंड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ...
लंदन: बीबीसी स्काटिश के पूर्व सिख प्रस्तोता, हास्य अभिनेता और व्यंजन विषयों के लेखक को बुधवार को स्कॉटलैंड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जा रही है। स्कॉटलैंड पुलिस ने बिना कोई अधिक जानकारी दिए बताया कि 54 वर्षीय हरदीप सिंह कोहली को उन कथित अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है, जो नए नहीं हैं।
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट डिवोल्व्ड क्षेत्र के स्वतंत्र लोक अभियोजन कार्यालय के अभियोजक फिस्कल को सौंप दी है। स्कॉटलैंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘54 वर्षीय एक व्यक्ति को एक पुराने यौन अपराध के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।''
पुलिस ने कहा कि हरदीप सिंह कोहली, जिन्हें यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, को एक शपथ पत्र पर रिहा कर दिया गया है और बाद की तारीख में अदालत में पेश होंगे। द टाइम्स अखबार की जांच के अनुसार, 54 वर्षीय व्यक्ति पर 20 से अधिक महिलाओं ने हिंसक और यौन रूप से अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है।