यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत

Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Apr, 2024 08:46 PM

car overturns on yamuna expressway in agra uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, नोएडा के रहने वाले संतोष की बारात अलग-अलग गाड़ियों से शनिवार को देवरिया के लिए निकली थी कि यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात करीब दो बजे कुबेरपुर टर्न पर अर्टिंगा कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

एत्मादपुर थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गौतम, चंदन, सुदेश, संजीव शर्मा, प्रवीन की मौत हो गई, जो नोएडा के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक का इलाज आगरा के डॉ. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है जबकि दो घायलों को उनके परिजन दिल्ली ले गये हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!