Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Jan, 2019 05:59 PM
पाकिस्तानी सेना द्वारा इस महीने लगातार सातवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जा रही है।
पुंछ : पाकिस्तानी सेना द्वारा इस महीने लगातार सातवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जा रही है। पाक सैनिक नियंत्रण रेखा पर बसे रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में दहशत एवं तनाव का माहौल है। भारतीय सेना भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार तडक़े तकरीबन 5 बजे पाकिस्तानी सेना की 14 बलोच रेजिमेंट खड़ी करमारा सेक्टर में गोलाबारी की गई। पहले हैवी मशीन गन से गोलाबारी की वहीं कुछ समय बाद पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए जिसकारण पूरे क्षेत्र में दहशत एवं तनाव का माहौल बन गया। नए साल का आज 8वा दिन है और इन आठ दिनों में पाकिस्तान सात बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है।