WhatsApp पर गायब होगी वाली AI Chat, न रिकॉर्ड रहेगा, न हिस्ट्री; जानिए कैसे?

Edited By Updated: 14 May, 2026 03:19 PM

chat incognito with whatsapp s meta ai and messages will disappear automatically

WhatsApp ने अपने यूजर्स की privacy को ध्यान में रखते हुए Incognito Chat with Meta AI फीचर पेश किया है। यह नया अपडेट उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो AI से बात तो करना चाहते हैं, लेकिन अपनी चैट का कोई रिकॉर्ड नहीं छोड़ना चाहते।

WhatsApp Incognito Chat : WhatsApp ने अपने यूजर्स की privacy को ध्यान में रखते हुए Incognito Chat with Meta AI फीचर पेश किया है। यह नया अपडेट उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो AI से बात तो करना चाहते हैं, लेकिन अपनी चैट का कोई रिकॉर्ड नहीं छोड़ना चाहते। जानते हैं इस फीचर की खासियत के बारे में

ये भी पढ़ें- अरे! उड़ गए नन्हे मियां उड़ गए... देखें बरेली में तूफान का वो खौफनाक वीडियो जिसे देख धड़कनें रुक जाएंगी

क्या है इस फीचर की खासियत?

अक्सर लोग एआई से अपनी सेहत, निवेश या निजी करियर से जुड़े संवेदनशील सवाल पूछते हैं। इस नए फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि मेटा एआई के साथ आपकी बातचीच पूरी होते ही सारी चैट अपने आप डिलीट हो जाएगी। इन्कॉग्निटो मोड में की गई बातों का कोई बैकअप या इतिहास (History) सेव नहीं होगा। इसे लेकर मेटा ऐसा दावा करता है कि इस दौरान न तो व्हाट्सएप और न ही मेटा खुद आपकी बातों को पढ़ या देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Delhi Bus Gangrape: चीखती रही महिला, 2 घंटें तक नोंचते रहे दरिंदे, गैंगरेप पीड़िता ने बताई रुह कंपाने वाली हैवानियत

कैसे सुरक्षित रहती है आपकी जानकारी?

मेटा ने इस फीचर के लिए प्राइवेट प्रोसेसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। आपके मैसेज मेटा के मुख्य सर्वर से दूर एक सुरक्षित डिजिटल घेरे में प्रोसेस होते हैं। इस मोड में आपकी प्राइवेसी और IP Address पूरी तरह से हाइड रहेगी। चैट प्रोसेसिंग के दौरान डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहता है, जिससे इसे बीच में कोई हैक नहीं कर सकता।

आने वाला है 'साइड चैट' फीचर

मेटा जल्द ही Side Chat with Meta AI नाम का एक और दिलचस्प फीचर लाने वाली है। इसकी मदद से आप किसी चालू चैट के अंदर रहते हुए भी मेटा एआई की गुप्त रूप से मदद ले सकेंगे। 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!