छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमला, 4 BSF जवान समेत 6 घायल

Edited By Anil dev,Updated: 14 Nov, 2018 12:22 PM

chhattisgarh naxalite bsf bijapur

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करते हुए चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवानों समेत छह लोग घायल हो गए।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करते हुए चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवानों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। बस्तर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर एल दांगी ने बताया कि आज सुबह सुरक्षाबलों का दस्ता चुनाव ड्यूटी के बाद जिला मुख्यालय लौट रहा था। 

   PunjabKesari

इसी दौरान नक्सलियों ने बीजापुर से छह किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीजापुर-भोपालपटनम के बीच सुरक्षाबलों के ट्रक को निशाना बनाया। अचानक हुए इस बारूदी सुरंग विस्फोट में बीएसएफ के चार जवान, जिला रिजर्व पुलिस बल का एक जवान और वाहन का चालक घायल हो गया। तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन पहले ही मतदान हुआ है। 

PunjabKesari

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर भोपालपटनम की तरफ बीजापुर घाटी में आज नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल के 414 बटालियन के चार जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। 

PunjabKesari


अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस महीने की 12 तारीख को पहले चरण का मतदान होने के बाद सुरक्षाबलों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। आज जब बल के जवान एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तब नक्सलियों ने बीजापुर घाटी में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में चार बीएसएफ जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक ट्रक चालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!