Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Sep, 2019 09:00 AM
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्द्र सिंह हुड्डा को सूर्य का आशीर्वाद मिलना शुरू हो गया है। ग्रहों की चाल से ही बड़े से बड़ा नेता अपना प्रभाव खो देता है तो ग्रहों के प्रभाव से ही उन्हें पुन: राजपाठ मिलता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जालंधर (धवन): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्द्र सिंह हुड्डा को सूर्य का आशीर्वाद मिलना शुरू हो गया है। ग्रहों की चाल से ही बड़े से बड़ा नेता अपना प्रभाव खो देता है तो ग्रहों के प्रभाव से ही उन्हें पुन: राजपाठ मिलता है। पंचकूला के लाल किताब वाले ज्योतिषी आर.के. वर्मा ने फेसबुक पर पहले ही हुड्डा के राजनीति में उभर कर सामने आने की भविष्यवाणी कर दी थी।
उन्होंने आज कहा कि हुड्डा का जन्मदिन 15 सितम्बर को है तथा इस वर्ष उनका 73वां वर्षफल शुरू हो रहा है। वर्मा ने कहा कि जिस राजनेता के ऊपर सूर्य की कृपा बरसे, उसके कदम राजनीति में लगातार आगे ही बढ़ते जाते हैं। हुड्डा की जन्मकुंडली में सूर्य लगन में विराजमान होने के साथ-साथ अब उन्हें कालसर्प योग भी शिखरों की ऊंचाइयों को छूने में मददगार होगा।
राजनीति के दाता सूर्यदेव उनके वर्षफल में 15 सितम्बर से दोगुनी ताकत के साथ पुन: लगन में विराजमान होंगे। बृहस्पति ग्रह भी 4 नवम्बर तक उनके सिर पर आशीर्वाद का हाथ रख रहे हैं जिसके फलस्वरूप दुश्मन उनको नुक्सान पहुंचाने की ताक में रहेंगे लेकिन हुड्डा के सिर पर सूर्य की चमक दुगनी ताकत के साथ दुश्मनों को तहस-नहस कर सकती है। हुड्डा को आज ही कांग्रेस हाईकमान ने सी.एल.पी. नेता तथा कांग्रेस प्रचार कमेटी का चेयरमैन भी मनोनीत किया है।