खेलते-खेलते चौथी मंजिल से गिरा 14 महीने का बच्चा, पेड़ ने बचाई जान

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Jan, 2019 02:49 PM

child dropped from the fourth floor tree saved life

14 महीने के बच्चे के साथ ऐसा चमत्कार हुआ जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। गुरुवार को 14 महीने का अथर्व चौथी मंजिल से गिर गया लेकिन इस भगवान का ही चमत्कार कहेंगे कि एक पेड़ के कारण उसकी जान बच गई।

मुंबईः 14 महीने के बच्चे के साथ ऐसा चमत्कार हुआ जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। गुरुवार को 14 महीने का अथर्व चौथी मंजिल से गिर गया लेकिन इस भगवान का ही चमत्कार कहेंगे कि एक पेड़ के कारण उसकी जान बच गई। हालांकि अथर्व को गंभीर चोटें लगी हैं। उसके होठ, पैर और लीवर में गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे को फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बयान जारी करते हुए बताया कि अथर्व को आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल उसकी कंडीशन ठीक है लेकिन उसके गंभीर चोटें आई हैं।
PunjabKesari
अथर्व के माता-पिता के मुताबिक, घर की खिड़की गलती से खुली रह गई थी, खेलते-खेलते वह उस ओर चला गया और नीचे गिर गया। खिड़की के पास काफी बड़ा पेड़ है जिसका बच्चा जमीन पर नहीं गिरा और वहां अटक गया। अथर्व की दादी ने सबसे पहले को पेड़ पर गिरा हुआ देखा तो शोर मचाया। बच्चे के माता-पिता शोर सुनकर बिल्डिंग के नीचे भागे। उन्होंने अथर्व को पेड़ से उतारा और अस्पताल लेकर गए। अगर बच्चा सीधे जमीन पर गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
PunjabKesari
अथर्व के पिता अजीत बरकड़े मुंबई के गोवंडी में गोपी कृष्ण बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अजीत बिजनेसमैन हैं और पिछले ही साल वो यहां रहने आए हैं। उन्होंने खिड़कियों में सेफ्टी ग्रिल भी लगवाई थी फिर भी यह हादसा हो गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!